जागेश्वर धाम में अव्यवस्था का अतिक्रमण -पार्किंग के बावजूद मंदिर तक घुस रही गाड़ियां, आधी सड़क पर कब्जा

खबर शेयर करें 👉

जागेश्वर धाम (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जागेश्वर धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण और अनियंत्रित वाहनों के दबाव ने स्थानीय लोगों और यात्रियों दोनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।


मंदिर क्षेत्र के बाहर आरतोला में यात्रियों की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, ताकि तीर्थयात्री वहीं वाहन खड़ा कर पैदल मंदिर तक पहुंच सकें। लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए कई लोग अपने वाहनों को सीधे मंदिर परिसर तक ले जा रहे हैं। इससे मंदिर मार्ग पर लगातार जाम की स्थिति बन रही है और श्रद्धालुओं का कीमती समय भी बर्बाद हो रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


यही नहीं, मंदिर मार्ग के किनारे सामान बेचने वाले दुकानदारों ने भी सड़क के बड़े हिस्से पर अतिक्रमण कर लिया है। कई जगहों पर दुकानें और अस्थायी ठेले आधी सड़क तक फैल गए हैं, जिससे पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए रास्ता बेहद संकरा हो गया है। भीड़भाड़ के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन पार्किंग व्यवस्था का सख्ती से पालन करवाए और सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाए, तो यात्रियों को काफी राहत मिल सकती है। वर्तमान स्थिति में श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार, भीड़ और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले जागेश्वर धाम में व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी है, ताकि देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा और सुगम दर्शन मिल सकें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119