हल्दूचौड़ में तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत -दो मासूम बच्चों का छिन गया मां का साया
हल्दूचौड़ क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बमेटा बंगर खीमा स्थित हनुमान मंदिर रोड पर बने तारा कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जनपद के गौना निवासी जीवन कुमार, जो इंडियन ऑयल की गाड़ी में क्लीनर के रूप में कार्यरत हैं, पिछले तीन वर्षों से अपनी पत्नी मुन्नी देवी (30) और दो छोटे बच्चों के साथ तारा कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर किराए पर रह रहे थे।
बताया जा रहा है कि किसी कारणवश मुन्नी देवी तीसरी मंजिल से नीचे गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों और व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष भास्कर सुयाल की मदद से उन्हें तुरंत निजी वाहन से डॉ सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के समय महिला का पति ड्यूटी पर था। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके पैतृक गांव अल्मोड़ा भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल