जिला प्रधान संगठन की बैठक में पंचायतों के भुगतान व पंचायत भवन मरम्मत का उठा मुद्दा

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिला प्रधान संगठन की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोपाल अधिकारी ने की। बैठक में जिले के सभी विकासखंडों के प्रधान संगठन अध्यक्ष उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने एक स्वर में जिला अध्यक्ष के समक्ष ग्राम पंचायतों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि नए वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद से ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों का भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिससे पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ग्राम पंचायतों के खातों को शीघ्र अपडेट कर भुगतान प्रक्रिया शुरू की जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


इसके साथ ही मनरेगा के तहत श्रमिकों की मजदूरी और निर्माण सामग्री का भुगतान भी लंबित होने का मुद्दा उठाया गया। प्रधान प्रतिनिधियों ने कहा कि इससे श्रमिकों और ग्राम पंचायतों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


बैठक में यह भी बताया गया कि जिले के विभिन्न विकासखंडों के लगभग 80 प्रतिशत पंचायत भवन मरम्मत की स्थिति में पहुंच चुके हैं। ऐसे में जिला योजना के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन की मरम्मत के लिए 6 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने की मांग की गई, ताकि पंचायत भवनों में सार्वजनिक बैठकों और अन्य सामाजिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिल सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


बैठक में बेतालघाट ब्लॉक अध्यक्ष जे.डी. कत्यूरा, कोटाबाग ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, भीमताल ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण गंगोला, ओखलकांडा ब्लॉक अध्यक्ष मदन परगाईं, रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष नवीन सती और रामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नन्दन बिष्ट उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119