रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक -12 हजार की मांग पर विजिलेंस की कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। टोल फ्री नंबर 1064 पर की गई शिकायत के आधार पर सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने किच्छा में बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्यान विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया था कि वह लकड़ी के ठेकेदार हैं और पिछले 5–6 वर्षों से यह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से उनके निजी आम के पेड़ खरीदे थे, जिन्हें काटने के लिए नियमानुसार अनुमति लेनी आवश्यक थी। इसी क्रम में उन्होंने 26 आम के पेड़ों की कटान अनुमति के लिए आवेदन किया था। अनुमति से संबंधित कागजात उद्यान विभाग के पास पहुंच चुके थे और विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके का मुआयना भी कर लिया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


आरोप है कि उद्यान विभाग में तैनात ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे ने 16 पेड़ों की कटान अनुमति देने के लिए शिकायतकर्ता से 12,000 रुपये रिश्वत की मांग की।


शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


ट्रैप टीम ने बुधवार 9 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए उद्यान सचल दल केन्द्र, किच्छा में तैनात ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे पुत्र बची राम पाण्डे, निवासी शक्ति विहार तल्ली हल्द्वानी (तीन पानी के पास, पुरानी आईटीआई के निकट) को शिकायतकर्ता से 12,000 रुपये रिश्वत लेते हुए उसके किच्छा स्थित कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगी जाती है तो उसकी सूचना सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119