शोभा यात्रा के साथ दन्यां में स्थापित हुई हनुमान की विशाल मूर्ति

खबर शेयर करें 👉


— पूर्ण विधि विधान के साथ राम मंदिर परिसर दन्यां में स्थापित की गई हनुमान की प्रतिमा


गणेश पाण्डेय दन्यां

राम मंदिर परिसर दन्यां में हनुमान की विशाल मूर्ति की स्थापना पूर्ण विधि विधान के साथ की गई। पारंपरिक परिधान में क्षेत्र की महिलाओं ने हनुमान जी की शोभा यात्रा पूरे बाजार में निकाली। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत मूर्ति की स्थापना की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर


हनुमान जयंती के पावन अवसर पर दन्यां स्थित राम मंदिर में बजरंग बली की संगमरमर की विशाल मूर्ति की स्थापना की गई। दन्यां क्षेत्र के सभी हनुमान भक्तों ने आज पूरे दिन व्रत रखते हुए मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

दन्यां क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहन कर बजरंग बली की शोभा यात्रा निकाली। आचार्य मोहन चंद्र पंत ने बताया कि सायंकाल विशाल भंडारे और भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा। मूर्ति स्थापना में पंडित मोहन चंद्र जोशी, रमेश जोशी, बसंत नाथ गोस्वामी, हरीश दरम्वाल, गोविंद जोशी, डीके जोशी, अनिला पंत, ग्राम प्रधान सुमन जोशी, नीमा पंत सहित समस्त हनुमान भक्तों ने सहयोग प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119