बच्ची को गुलदार ने बनाया अपना निवाला -लोगों में दहशत
पिथौरागढ ।
पिथौरागढ नगर के पाटा बजेटी वार्ड के एक घर से तेंदुआ मासूम बच्ची को उठा ले गया। ग्रामीण मासूम की खोजबीन में रातभर जुटे । आज तबके तीन बजे उसका शव बरामद हुआ। रविवार देर रात मानसी (8) पुत्री पुष्कर राम घर के अंदर थी। इस दौरान बाहर घात लगाए बैठा तेंदुआ घर के अंदर घुसा और बच्ची को उठा ले गया। भाई ने शोर मचाने पर बजेटी के ग्रामीण एकत्रित हो गए और सर्च लाइट और हथियारों के साथ बच्ची को ढूंढने में जुट गए। देर रात तक मासूम का पता नहीं चल पाया था। इधर, मासूम की मां बबीता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद बजेटी के लोग दहशत में हैं। सूचना पर तहसीलदार पंकज चंदोला, वन रेंजर डीसी जोशी भी मौके पर पहुंच गए थे। रातभर गांव के लोग बच्ची को ढूंढने रहे। आज तबके तीन बजे गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर बच्ची का शव झाङियों में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई