हैवानियत की हद : नैनीताल जाते वक्त टैक्सी चालक ने युवती से दुष्कर्म का किया प्रयास -रातभर जंगल में छिपकर बचाई जान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। दिल्ली से नैनीताल घूमने आ रही 31 वर्षीय युवती के साथ बीती रात एक टैक्सी चालक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती के विरोध करने पर आरोपी चालक उसका सामान और मोबाइल लेकर फरार हो गया। डरी-सहमी युवती ने पूरी रात जंगल के बीच सड़क के नीचे बने कलमठ में छिपकर बिताई।


सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को संरक्षण में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली की एक 31 वर्षीय युवती काठगोदाम से सफेद रंग की मारुति वैगनआर टैक्सी में बैठकर नैनीताल के लिए निकली थी। रास्ते में बल्दियाखान के पास टैक्सी चालक ने युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया और उसके साथ मारपीट भी की। युवती के विरोध करने पर आरोपी उसका सामान और मोबाइल लेकर फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


युवती किसी तरह जान बचाकर जंगल की ओर भाग गई और पूरी रात सड़क के नीचे बने एक कलमठ में छिपकर बिताई। सुबह होते ही वह आड़ूखान से बल्दियाखान तक पैदल पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर बेलुवाखान की ग्राम प्रधान डॉ. बबीता मनराल ने पुलिस को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


सूचना मिलते ही तल्लीताल थाने की महिला उपनिरीक्षक बबीता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और युवती को अपने संरक्षण में लेकर आवश्यक जानकारी जुटाई। इसके बाद युवती को बी.डी. पांडे अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा उसके परिजनों को दिल्ली में सूचना दे दी गई।


पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी टैक्सी चालक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी 39 वर्षीय टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो हल्द्वानी के फतेहपुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है। जिस स्थान पर युवती ने रात बिताई, वहां लंबे समय से जंगली जानवरों और गुलदार की आवाजाही देखी जाती रही है। घटना की गंभीरता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि आरोपी चालक युवती की चप्पल तक लेकर फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119