कैबिनेट बैठक में पांच महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पांच महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।


कैबिनेट ने उत्तराखंड भाषा संस्थान अधिनियम, 2018 को अनुमोदन प्रदान किया। इसके अलावा उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2023 में संशोधन के लिए उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 को प्रख्यापित किए जाने का निर्णय लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


बैठक में उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक, 2026 को अधिनियमित किए जाने पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई। इसके साथ ही उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक, 2026 को अधिनियमित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


कैबिनेट ने कार्मिक विभाग के शासनादेश के प्रावधानों को अधिनियम के रूप में प्रख्यापित किए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


सरकार का कहना है कि इन निर्णयों से राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था और संस्थागत ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119