रात को घर में घुसे प्रेमी को धुनाई के बाद छोड़ा
एक गांव में प्रेमी के घर में घुसने पर उसकी जमकर धुनाई कर दी, प्रेमी ने भागकर किसी तरह जान बचाई। मामला में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। हरिद्वार के एक गांव में बीती रात एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते अपनी प्रेमिका के घर में घुस गया।
इस दौरान परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। किसी तरह युवक उनके चंगुल से छूटकर भाग निकला। युवक के भागने के बाद काफी रात तक गांव में शोर-शराबा होता रहा। मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। शनिवार सुबह युवक को युवती के परिजनों ने बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालात में घर के अंदर घुसा। फेरुपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है, शिकायत आने पर मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तर प्रदेश में दो बड़े सड़क हादसे -आठ लोगों की मौत, गंगा एक्सप्रेसवे पर थार के परखच्चे उड़े
uttarakhand-देहरादून चरस की खेप लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार -511 ग्राम चरस बरामद