बागेश्वर उत्तरायणी मेले में रोटी बनाते हुए थूकने का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में आए एक होटल में तंदूरी रोटी में थूकने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दोनों दुकानों को प्रशासन ने बंद कर दिया है। नगर पालिका के समीप बाहर से आए लोगों ने रेस्टोरैंट खोला है। इसमें मटन कोरोमा समेत नॉन वैज भोजन बन रहा है। गुरुवार की रात तंदूर में रोटी बनाने वाला एक युवक द्वारा रोटी में थूकने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल समेत अन्य संगठन मौके पर पहुंच गया। विहिप के बजरंग दल के जिला संरक्षक विजय परिहार ने मामले में कड़ी आपत्ति जताई। इसे धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बताया।
मामला तूल पकड़ने लगा। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। कोतवाली पुलिस हरकत में आई और तत्काल सूचना मिलते ही पुलिस ने होटल संचालक सहित अन्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया विजय परिहार द्वारा मामले में तहरीर दी गई। जिसके बाद आरोपी युवकों के खिलाफ धर्म विशेष की धर्मिक आस्था को आहत होने की प्राथमिकी दर्ज हुई है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर दुकानें बंद कर दी है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक मेला संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग