uttarakhand-अतिवृष्टि से बागेश्वर में मकान-गौशाला क्षतिग्रस्त -11 ग्रामीण सड़कें बंद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जिले में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण बागेश्वर और कपकोट तहसीलों में दो आवासीय मकानों और एक गौशाला को नुकसान पहुंचा है। वहीं जिले की 11 ग्रामीण मोटर मार्ग अब भी यातायात के लिए बंद हैं।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, तहसील बागेश्वर के ग्राम मटियोली निवासी सुंदर लाल पुत्र मनोहर लाल की गौशाला सोमवार को हुई अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ग्राम गौलना निवासी प्रदीप जनौटी पुत्र हर्ष सिंह का आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

तहसील कपकोट के ग्राम बघर क्षेत्र कर्मी निवासी हर सिंह पुत्र वीर सिंह के आवासीय मकान का आंगन रविवार को हुई अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रशासन के अनुसार शाम चार बजे तक जिले में कुल 11 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध थे। लोक निर्माण विभाग के तहत धैना लखनी-लोहारी सिल्ली बंड-कनस्यारी मार्ग के किमी पांच में गधेरे का जलस्तर बढ़ने से मार्ग 11 जुलाई से क्षतिग्रस्त है। यहां वेंटेड कॉजवे का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं कुलाऊं-ग्वालदम मार्ग मलबा और बोल्डर आने से सोमवार को बंद हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बागेश्वर के पांच मार्ग—खातीगांव-देवतोली, झारकोट सुंदर-चुनिंदा, नौघर-अमाजोग, पाणा-तरसाली और जैसर-रयूनीलजामर—स्कपर क्षतिग्रस्त होने और मलबा आने से बंद हैं।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कपकोट के तहत कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग के किमी 11 और 12.45, बदियाकोट-बोरबालड़ा तथा बाछम-खाती मोटर मार्ग वॉशआउट और भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हैं। कपकोट-पिंडारी मार्ग पर करीब 700 मीटर लंबा स्लाइडिंग जोन बना हुआ है। इसके चलते मानसून समाप्त होने के बाद ही इस मार्ग पर यातायात बहाल होने की संभावना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं ब्रिडकुल, गरुड़ के मिखिला-खलपट्टा मार्ग के किमी तीन में वॉशआउट होने के कारण यह मार्ग 14 अगस्त से बंद है। प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से बंद मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119