uttarakhand-खेल-खेल में चाकू से हमला -11 वर्षीय बालक की मौत, 9 वर्षीय आरोपी फरार

खबर शेयर करें 👉

खेल-खेल में हुए विवाद के दौरान एक बालक ने दूसरे बालक के सीने में चाकू घोप दिया। गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय बालक की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी 9 वर्षीय बालक मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद मोहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जसपुर के मोहल्ला छीपीयान निवासी तस्लीम का 11 वर्षीय पुत्र ईशान अपने मोहल्ले के ही 9 वर्षीय अब्दुल्ला पुत्र मुबीन के साथ खेल रहा था। बताया जा रहा है कि खेल के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान अब्दुल्ला ने ईशान के सीने में चाकू घोप दिया। हमले में ईशान गंभीर रूप से घायल होकर चीखने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुंबई एयरपोर्ट पर 10.75 करोड़ का सोना जब्त -स्टाफ की मिलीभगत से मचा हड़कंप

ईशान की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान ईशान ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने उठाया खौफनाक कदम -कमरे में फंदे से लटका मिला शव

इधर, पुलिस ने आरोपी बालक की तलाश में उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसकी मां को कोतवाली बुलाया है। मृतक के ताऊ ने बताया कि अब्दुल्ला पूर्व में भी कई बार झगड़ा कर चुका है।

ईशान अपने पिता तस्लीम का सबसे छोटा पुत्र था। तस्लीम घर के पास ही हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। वहीं, अब्दुल्ला के पिता मुबीन की पिछले वर्ष कैंसर के चलते मौत हो चुकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर -जातिगत भावनाएं आहत करने का आरोप

कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से मोहल्ले में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119