uttarakhand-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा : भाई-बहन की मौत, दो गंभीर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

–मालाकुंठी के पास डंपर और कार की आमने-सामने भिड़ंत, क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

ऋषिकेश। बदरीनाथ हाईवे पर मालाकुंठी के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि स्विफ्ट कार सामने से आ रहे डंपर के नीचे जा घुसी। टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत

जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के डांग निवासी चार लोग स्विफ्ट कार से ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। मालाकुंठी के पास एक मोड़ पर सामने से आ रहे डंपर से उनकी कार की जोरदार आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह पिचक गई और उसका अगला हिस्सा डंपर के नीचे फंस गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार चला रहे ऋषभ सेमवाल और उनकी बहन रक्षा सेमवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पिछली सीट पर बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने कड़ी मशक्कत कर क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को तत्काल एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119