हाट काली मंदिर में आज महापूजा- रात 12 बजे लगेगा मां को भोग-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
21 ब्राह्मणों व रावल परिवारों ने दी होम में आहुति –
हजारों लोग रात 12 बजे से सुबह तक पाएंगे प्रसाद-
विश्व प्रसिद्ध हाटकाली मंदिर में सोमवार को सुबह 4 से बजे महापूजा के मुख्य यजमान नरेंद्र रावल व उनकी धर्मपत्नी विमला रावल ने गणेश पूजा के साथ महापूजा की पूजा प्रारंभ की । इस दिन प्रात रामेश्वर के पवित्र संगम से रावल लोग गंगाजल लाते हैं और पांच गंगावों का गंगाजल मां को चढ़ाया जाता है।

आचार्य ललित पाठक व मुख्यपुरोहित पंकज पंत ने मंत्रोचार किया और 51 ब्राह्मणों सहित रावल यजमान के परिवार होम में आहुति दी । वही सुबह 7 बजे से प्रसाद बनना शुरू हुआ जो रात 11 बजे तक बनता रहेगा । इस दिन मां को एक ही बार भोग लगता है रात 12 बजे । और दिन सुबह आठ बजे व रात्रि 8 बजे मां को भोग लगता है । रात बारह बजे बाद भक्तजन प्रशादी पाएंगे जो सुबह तक चलेगा । उक्त महापूजा में संपूर्ण गंगोलीहाट सहित कुमाऊं व देश प्रदेश से रावल परिवार व उनके मित्र हजारों की संख्या में भाग लेते हैं । इस महापूजा को विश्व शांति व कल्याण के लिए किया जाता है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : डीएनए जांच में खुलासा- छात्रा को गर्भवती करने वाला रिश्ते का नाबालिग भाई निकला -शिक्षक की भूमिका भी संदिग्ध
बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित, पशुपालकों के खिले चेहरे
हरिद्वार में सोलर लाइट खरीद में गड़बड़ी का आरोप -हाईकोर्ट ने चार माह में कार्रवाई के दिए निर्देश
हल्द्वानी में आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे -स्कूटी सवार युवक और सड़क पार कर रही महिला की मौत