विश्व प्रसिद्ध महाकाली का मुख्य पैदल मार्ग गंदगी से पटा
-पैदल मार्ग बना व्यापारियों का पेशाब घर
-मुख्य बाजार में नही है पेशाब घर
-ईओ ने कहा सफाई जल्दी होगी
कविता रावल
एक तरफ पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान पर सरकार का पूरा तंत्र लगा हुआ है तो वही गंगोलीहाट नगर पंचायत का स्वच्छता से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है । विश्व प्रसिद्ध हाट काली मंदिर के एक मात्र प्रमुख पैदल मार्ग की दोनों तरफ की नालियों के ऊपर बाजार व स्थानी घरों की गंदगी भरी पड़ी है तो वही गंगोलीहाट के मुख्य बाजार में एक अदद पेशाब घर ना होने से स्थानीय दुकानदारों व आम जनता का पेशाब घर उक्त पैदल मार्ग के नाली का किनारा बना है जिससे भक्तों को भयंकर दुर्गंध का शिकार होना पड़ रहा है ।


बताते चलें कि उक्त पैदल मार्ग मां हाटकाली के मुख्य पैदल रास्ते के साथ साथ गंगोलीहाट के डिग्री कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक विद्यालय सहित कई गांवों का मुख्य मार्ग है । इस मार्ग में चलते समय यात्रियों को मुंह ढक कर जाना पड़ रहा है । जब गंदगी के बारे में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आरपी बंजवाल से जानकारी ली तो उनका कहना था सफाई तो जल्दी करा देंगे बाकी मेरी नई नियुक्ति हुई है और इस समय में देहरादून में हूं गंगोलीहाट आने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा । अब देखना यह होगा कि आखिर कब तक इस महत्वपूर्ण पैदल मार्ग की दशा सुधरेगी ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी
दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित