ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत-
जसपुर । ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। अंगदपुर गांव निवासी चेतन चौहान 21 वर्ष एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था। सोमवार की देर रात फैक्ट्री में ड्यूटी करके अपनी बाइक से घर आ रहा था।
फीका नदी के पुल के पास रेत से भरी बैलगाड़ी से टकरा गया जिससे उसकी दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर आने वाले लोगो ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराकर परिजनों को धर्मपुर चौकी बुला लिया। चेतन अविवाहित था। मंगलवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी
uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त- डीएम ने दिए युद्धस्तर पर काम के निर्देश
Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा