अल्मोड़ा की मंजू चिलवाल को दिल्ली में मिला सम्मान- टीवी कलाकार ने की काम की खूब की तारीफ-

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी

अल्मोड़ा। नगर शैल निवासी मेकअप आर्टिस्ट मंजू चिलवाल को बीते दिनों दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय ब्यूटीशियन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस पर उनको टीवी आर्टिस्ट जिया मानिक ने सम्मानित किया। उनके काम की भी खूब तारीफ की। इस प्रतियोगिता में देशभर के 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। मंजू नगर के कचहरी बाजार में सिदार्थ पार्लर की संचालिका भी है। इससे पहले भी मंजू को कई सम्मान मिल चुके हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

मुरादाबाद में फ़िल्म अभिनेत्री प्रीति झिंगानिया, मशहूर हेयर डिजायनर जाबेद हबीब भी उनको बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का अवार्ड दे चुके हैं। जबकि जसपुर में भी उनको बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का अवार्ड मिला है। उल्लेखनीय है कि मंजू चिलवाल नगर कड़ा संघर्ष कर यह मुकाम हासिल किया है। मंजू की मेहनत की हर कोई तारीफ करता है। मंजू ने बताया कि वह पहाड़ की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उनको प्रेरित भी करती हैं। उनको यह सम्मान मिलने पर ब्लॉक प्रमुख बबिता भाकुनी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक सहित शहर के कई लोगों ने खुशी जताई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119