नाबालिग ने सौतेले पिता पर लगाया शारीरिक व मानसिक शोषण करने का आरोप-
काशीपुर। नाबालिग पुत्री ने अपने सौतेले पिता पर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने 112 को सूचना देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संस्था के द्वारा काउंसलिंग के बाद आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बीती 31 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 13 वर्षीय नाबालिक लड़की ने पुलिस को सूचना दी कि उसके सौतेले पिता उसका मानसिक व शारीरिक शोषण करते हैं।
सूचना के बाद कोतवाली पुलिस नाबालिक के घर पहुंच गई और उसे कोतवाली ले आई। जिसके बाद पुलिस ने रुद्रपुर की सामाजिक संस्था सखी वन स्टॉप सेंटर से 13 वर्षीय नाबालिक की काउंसलिंग करवाई। जिसके बाद संस्था की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ धारा 354 आईपीसी में पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप