देहरादून जा रही महिला यात्री से ट्रेन में चेन स्नेचिंग, बदमाश फरार
हल्द्वानी। काठगोदाम एक्सप्रेस से दून जा रहीं एक महिला यात्री के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर बदमाश फरार हो गया। लालकुआं स्टेशन से जब ट्रेन चलने लगी, तब बदमाश ने खिड़की से हाथ डालकर महिला का मंगलसूत्र झपट लिया। देहरादून निवासी महिला ने वहां जीआरपी थाने में तहरीर दी, जो जांच के लिए जीआरपी काठगोदाम थाने को ट्रांसफर कर दी गई। देहरादून जीआरपी थाने में दी तहरीर के अनुसार, दून की ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी गीतांजलि मेहरा बीती पांच सितंबर को ट्रेन संख्या 14119 काठगोदाम एक्सप्रेस से देहरादून जा रही थीं।
ट्रेन के कोच एस-01 में उनकी आरक्षित सीट थी। तहरीर में बताया कि कुछ देर ठहराव के बाद ट्रेन जैसे ही लालकुआं स्टेशन से चलने लगी, तभी भीड़ में से एक व्यक्ति ने खिड़की में हाथ डालकर महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गया। महिला ने जीआरपी देहरादून थाने में तहरीर दी। वहां से यह मामला जांच के लिए जीआरपी काठगोदाम थाने को ट्रांसफर कर दिया गया। थाना प्रभारी नरेश कोहली ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार