ग्राफिक एरा में धूमधाम से मनाया गया नन्दाष्टमी पर्व, – छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में छात्र-छात्राओं ने माँ नन्दाष्टमी के अवसर पर परिसर में कलश यात्रा निकाल कर रंगारंग कार्यक्रमों से माँ नन्दाष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाया। परिसर निदेशक एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रो० पुरूषोत्तम पंतोला व अन्य संकाय सदस्यों ने दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। छात्रों ने माँ नंदा, सुनंदा की कथा सुनाई और एक लघु नाटिका के माध्यम से कुमाऊँ में माँ नन्दाष्टमी पर होने वाले कार्यक्रमों का चित्रण किया।


छात्रों ने समूह गान भी प्रस्तुत किया और पारम्परिक नृत्य प्रदर्शित किया। माँ नंदा सुनंदा डोले की सांकेतिक यात्रा निकाली गयी और सभी ने श्रद्धा भाव से उस पर फूलों की वर्षा की। सेंटर फॉर कुमाउंनी कल्चर एड हेरिटेज की डॉ० कविता जोशी ने सभी प्रतिभागियों व छात्र-छात्राओं के भागीदारी की प्रशंसा की। कार्यक्रम में छात्र राहुल, मोहित, युक्ता, सहर्ष, आयुषी, चेतना, गौरव व अर्जुन का योगदान सराहनीय रहा
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न