लापता युवक की सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी-
काशीपुर। 18 नवंबर को आईटीआई थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का सिर कटा शव पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे क्षेत्र लोहिया पुल के पास राजपुरा नहर में मिला है। मृतक का बायां हाथ भी कटा हुआ है. पुलिस मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मृतक के सिर की तलाश भी की जा रही है।
आईटीआई के धीमरखेड़ा निवासी विशाल कुमार (21) पुत्र राजकुमार बीती 18 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने थाना आईटीआई में विशाल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि विशाल के दो दोस्तों ने उसे फोन कर बुलाया था, तभी से विशाल अपने घर नहीं लौटा।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली थी 24 नवंबर को गुमशुदा युवक का सिर कटा शव यूपी से सटे सीमावर्ती क्षेत्र लोहिया पुल के पास राजपुरा नहर में मिला है। युवक का एक हाथ भी गायब था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार