दूध पीती बच्ची छोड़ दो बच्चों की मां फरार, पति ने पिथौरागढ़ निवासी युवक के साथ फरार होने की जताई आशंका, गुमशुदगी दर्ज
अल्मोड़ा लमगड़ा विकासखण्ड के तोली निवासी सुंदर सिंह बर्गली की पत्नी हल्द्वानी से फरार है। मुखानी हल्द्वानी थाने में पति ने पत्नी उषा की गुमशुदी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है। सुंदर सिंह के अनुसार उसकी पत्नी दो माह पूर्व तक घर गांव में रहती थी। माता पिता न होने से वह यहां सब कुछ बेचकर हल्द्वानी बच्चो के साथ आदर्शनगर में रहता था। 6 मार्च को दिन में अचानक उसकी पत्नी दो बच्चों एक 4 साल की और दूसरी 6 महीने की को छोड़कर फरार हो गई।
सुंदर सिंह के अनुसार उसे शक है कि किसी पिथौरागढ़ निवासी युवक के साथ वह दिल्ली फरार हुई है। सुंदर सिंह ने पुलिस से पत्नी को ढूंढ़ने की गुहार लगाई है। उसके अनुसार वह लगभग 3 तोला सोना और 50 हजार से अधिक रूपया लेकर गई है। घटना के पीछे सोशल मीडिया में दोस्ती की कहानी नजर आ रही है। स्थानीय बाजार में खंगाली गई सीसीटीवी कैमरा फुटेज में भी महिला घर से गायब होती दिखाई दे रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी