मां टोकती थी इसलिए मां के चेहरे पर एक नहीं पांच बार लगातार वार किए

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। यूपी पुलिस के डीएसपी के बेटे ने अपनी मां पर सब्बल से एक नहीं बल्कि पांच-5 बार वार किया। बेटे द्वारा मां के मर्डर की वजह से हर कोई हैरान है। मां के चेहरे पर लगातार वार होने की वजह से उनका चेहरा भी बुरी तरह कुचला हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पता लगा है। उधर, पुलिस ने आरोपी आदित्य को न्यायालय में पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हल्द्वानी लटूरिया बाबा आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम -देर रात तक उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

डालनवाला थाना क्षेत्र की जजेज कॉलोनी के भागीरथी एन्क्लेव में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तैनात डीएसपी मलखान सिंह के बेटे ने अपनी मां बबीता सिंह पर सब्बल से वार कर मार डाला था। उनका शव शनिवार को बेडरूम में बिस्तर पर पड़ा मिला था। इस बात की जानकारी तब मिली जब मलखान सिंह पत्नी का फोन न उठाए जाने पर मुरादाबाद से देहरादून पहुंचे। उनका बेटा आदित्य सिंह भी वहीं पर मौजूद था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-जन्मदिन की पार्टी के बाद सड़क पर मिला युवक का शव -दोस्तों पर उठे सवाल

पता चला कि आदित्य ने मां की हत्या करने के बाद खुद के हाथ की नस भी काट ली थी। पुलिस ने आरोपी आदित्य सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। उससे जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी मां उसे टोकती थी। इसी बात से परेशान होकर उसने सब्बल से सोती हुई मां के सिर पर वार कर दिए। बबीता सिंह के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर -सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्धों की गतिविधियां
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119