मुस्लिम युवक को हिंदू लड़की के साथ पड़ा घूमना महंगा, लव जिहाद का नाम पर मारपीट

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। एक मुस्लिम युवक को हिंदू लड़की के साथ घूमना महंगा पड़ गया। आक्रोशित लोगों ने लव जिहाद का नाम लेकर मुस्लिम युवके साथ मारपीट कर डाली। युवक  का सिर भी मुंडवा दिया। सोशल मीडिया में मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।   हरिद्वार की हरकी पैड़ी के पास गंगा घाट पर बैठे दो अलग-अलग समुदाय से जुड़े एक ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड को को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने मारपीट करते हुए मुस्लिम युवक का सिर भी मुंडवा दिया। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


 इधर, एसएसपी ने मामले संज्ञान में आने पर मुकदमा दर्ज करने आदेश दिए है।   यह पूरा मामला हरकी पैड़ी के पास विष्णु घाट के पास का है, जब एक युवक और युवती घाट किनारे बैठे थे। आरोप है कि लड़की के साथ बैठे मुस्लिम समुदाय के युवक को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने मारपीट शुरू कर दी, साथ में मौजूद युवती ने बचाने का प्रयास भी किया।  यहीं नहीं, युवक को नीचे बैठाकर नाई को बुलाकर उसका सिर भी मुंडवा दिया गया। उनके साथ आए एक अन्य युवक-युवती को भी पकड़कर पूछताछ कर रहे हैं। युवक काशीपुर और लड़की बिजनौर की बताई जा रही है। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।  वीडियो में दिख रही युवती उन लोगों से गुहार लगाती दिखाई दे रही है, जो युवती के साथ आए युवक से मारपीट कर रहे है

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मारपीट करने वाले युवक खुद को बजरंग दल के गौरक्षा से जुड़े होने की बात बोलता दिखाई दे रहा है।
वीडियो के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। शहर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए गए है।   -प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119