गूगल से कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा, 1.39 लाख की ठगी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति को गूगल से एयर एशिया के कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने पीड़ित से धोखाधड़ी कर एनी डेस्क एप डाउनलोड कराकर उसके खाते से 1.39 लाख की ठगी कर ली है।  पूरे मामले में पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी

एयर टिकट कैंसिल करने के नाम पर ठगी:

मंडी क्षेत्र के पुरानी आईटीआई बरेली रोड निवासी नवीन तिवारी ने पुलिस में तहरीर दी है।  नवीन ने कहा कि उन्होंने भुवनेश्वर से दिल्ली जाने के लिए एयर एशिया का टिकट बुक कराया था। गलती से उसमें तिथि गलत पड़ गयी।  इससे गलत तारीख का टिकट बुक हो गया।  इसके बाद उन्होंने इसे कैंसिल कराने के लिए गूगल से एयर एशिया के कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। उसमें एक नंबर मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश


 नवीन तिवारी के अनुसार उन्होंने दिए गए नंबर पर बात की।  बात करने वाले व्यक्ति ने उनसे एनी डेस्क एप डाउनलोड कराया।  साथ ही बैंक डिटेल आदि भी ले ली गयी।  इसी बीच उनके खाते में पैसे आने के बजाय 1.39 लाख रुपये कट गए।  खाते से पैसे कटने के बाद नवीन तिवारी के होश उड़ गए। जब दोबारा से उस नंबर पर कॉल किया तो नंबर बंद जाने लगा।  ठगी का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।  पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हल्द्वानी कोतवाली में मामला दर्ज किया है।  पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर साइबर टीम को जांच के लिए भेजा गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119