बाइक सवार पर पेड़ गिरने से भतीजे की मौत चाचा घायल-

खबर शेयर करें 👉

उधमसिंह नगर। किच्छा में चलती बाइक पर पेड़ गिरने से चालक भतीजे की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे में बाइक सवार चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि जो पेड़ गिरा है आग लगने के कारण उसकी जड़े काफी कमजोर हो गई थीं। यह संयाेग ही था कि जिस समय युवक चाचा के साथ बाइक पर सवार होकर गुजर रहा था, उसी समय पेड़ टूटकर उसके ऊपर गिर गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - कुमाऊं मंडल की 58 सड़कें बंद, कई गांवों का संपर्क कटा

युवक ने हेलमेट पहना था, जो पेड़ के गिरने से चकनाचूर हो गया। मो. उवेस उम्र 29 वर्ष पुत्र मो. हनीफ निवासी लहसोई बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश अपने चाचा मो. रफीक की दवा लेने रुद्रपुर जा रहा था। खमरिया में खेत मे गेहूं की नरई में आग लगाने के बाद सड़क किनारे सूखे पेड़ ने भी आग पकड़ ली और उसकी जड़ सुलग गयी। जिससे पेड़ की जड़ कमजोर होने के कारण गिर गया। जिस समय उवेस बाइक लेकर वहां पहुचा पेड़ सीधे उवेस के सिर पर गिरा और उसके हेलमेट के परखच्चे उड़ गए। उवेस का सिर फट गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तर प्रदेश में दो बड़े सड़क हादसे -आठ लोगों की मौत, गंगा एक्सप्रेसवे पर थार के परखच्चे उड़े

सिर में गंभीर रूप से चोट लगने के कारण उवेस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चाचा रफीक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें रुद्रपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर पुलिस व स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119