वन विभाग ने पकड़ा दो लाख की लकड़ी से लदा पिकअप-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी।तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज की टीम ने मुखबिर की सूचना पर लकड़ी तस्करों से एक पिकअप को कब्जे में लिया है, हालांकि टीम को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। पिकअप से 17 गिल्टे मिले हैं। इनकी कीमत करीब दो लाख आंकी जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर -जातिगत भावनाएं आहत करने का आरोप

सोमवार को रेंज के रेंजर हरीश चंद्र पांडे के नेतृत्व में एक टीम को सूचना मिली की एक पिकअप में लकड़ी के गिल्टे भरकर लाये जा रहे हैं। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर सब को कब्जे में ले लिया जबकि चालक भागने में सफल रहा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119