घरेलू कलह से परेशान बुजुर्ग ने खाया जहर, अस्पताल में मौत
हल्द्वानी। जहरीले पदार्थ के सेवन से बुजुर्ग की मौत हो गई। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बिन्दुखत्ता निवासी 64 वर्षीय दिवान सिंह पुत्र नर सिंह ने बीते दिवस घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी ली है। प्रथम दृष्टया गृह कलह के चलते आत्महत्या करना सामने आया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : एक अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र -अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, 24 घंटे सक्रिय रहेगी एंटी माइनिंग टास्क फोर्स
ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में हाईकोर्ट सख्त -10 जगहों के सैंपल फेल, मुख्य सचिव से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा
120वें अखिल भारतीय किसान मेले की तैयारियों का कुलपति ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं -अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
कोटाबाग महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में लता आर्या अध्यक्ष निर्वाचित