अस्पताल में भर्ती मरीज आईसीयू वार्ड की खिड़की तोड़कर पहुंचा छत में, काटा हंगामा-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मंगलवार को कृष्णा अस्पताल में भर्ती एक मरीज आईसीयू वार्ड की खिड़की तोड़कर उसकी छत पर पहुंच गया है इस सूचना पर तत्काल भोटिया पड़ाव एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची एवं फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया पुलिस  द्वारा संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाते हुए अस्पताल के छज्जे पर खड़े व्यक्ति जो शीशे के टुकड़े से खुद पर और उसको बचाने वाले पर हमला कर रहा था का सकुशल रेस्क्यू किया गया इस दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा बचाव टीम के ऊपर शीशे के टुकड़े से भी हमला किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पांच दिन भारी बारिश का खतरा --उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर

जिस कारण फायर ब्रिगेड के चालक गणेश सिंह , कांस्टेबल विरेंद्र चौहान व  बलवीर सिंह स्थानीय निवासी घायल हो गए । जांच में पता चला कि राजेश आर्य निवासी दमुआढुंगा काठगोदाम जो उपचार हेतु कृष्णा अस्पताल में भर्ती था, आज डिस्चार्ज ही होने वाला था कि अचानक मानसिक स्थिति खराब होने के कारण वह आईसीयू की खिड़की का शीशा तोड़कर छज्जे पर जा पहुंचा जिसे बचा लिया गया। इस दौरान देखने वालों की मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई थी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119