पेंसनर्स संगठन के आन्दोलन ने -76 दिन किये पूरे-
एसआर चंद्रा
सुनवायी नहीं होने से सरकार के खिलाफ बढ़ा हैआक्रोश-
भिकियासैंण। तहसील मुख्यालय पर उत्तराखंड पैंशनर्स संगठन रामगंगा धरने को आज 76 दिन पूरे हो गए हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज भिकियासैंण विकासखंड के पैंशनर्स ने धरना दिया। धरना स्थल पर आन्दोलनकारियों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए और जन गीतों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने कहा कि, सरकार की हठधर्मिता के कारण आज सीनियर सिटीजन के आंदोलन को ढाई महीने पूरे हो गए हैं। लेकिन इस तानाशाह सरकार के कान में अभी तक जूं नहीं रैंगी है। उन्होंने आगे कहा कि , बुजुर्गो के इस अपमान का खामियाजा सरकार को आगामी विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ सकता है। पूरे प्रदेश में बीस लाख से भी अधिक मतदाता हमारे इस आन्दोलन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। इधर संगठन की ओर से कानूनी लड़ाई की तैयारियां भी जोरों पर हैं दक्षिण भारत के ऐसे ही एक मामले में माननीय उच्चतम न्यायालय का निर्णय हमारे पक्ष में है। माननीय उच्च न्यायलय ने भी पैंशनर्स की पैंशन को उसकी निजी सम्पति माना है । गोल्डन कार्ड के नाम पर की जा रही कटौती संविधान की धारा तीन सौ के अनुसार असंवैधानिक है। जब तक कोई सकारात्मक निर्णय हमारे पक्ष में नहीं आ जाता तब तक यह आन्दोलन जारी रहेगा।
बैठक को पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह बिष्ट, गंगादत्त जोशी रमेश चंद्र सिंह बिष्ट, देब सिंह बंगारी, गंगा सिंह बिष्ट, गोविन्द बल्लभ मठपाल, बहादुर सिंह रावत, आनंद प्रकाश लखचौरा, मोहन सिंह नेगी, राम प्रकाश, कुन्दन सिंह बिष्ट, कैलाश चन्द्र जोशी, शोबन सिंह घुगत्याल, दीवान सिंह बिष्ट, राम सिंह रावत, कुन्दन सिंह, गोपाल दत्त भगत, लीलाधर जोशी, खीमानंद जोशी, गंगा दत्त शर्मा, राम सिंह बिष्ट, कृपाल दत्त मठपाल, भवानी दत्त रिखाड़ी, दघुगत्याल, इन्द्र सिंह रावत, बालम सिंह बिष्ट, आदि लोगों ने सम्बोधित किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
उत्तराखंड…बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे