फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर अस्पताल चलाने वाला गिरफ्तार
सात जनवरी 2023 को विपिन कुमार निवासी देहरादून ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि डॉक्टर पूर्णिमा कुमारी के नाम पर अमित नेगी की ओर से फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कराकर जीवनधारा नाम से हरिद्वार मंगलौर कोतवाली के पास में अस्पताल चलाया जा रहा है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फर्जी अस्पताल में किसी मरीज ने अपना इलाज कराया गया था। मरीज ने इंश्योरेंस लेने के लिए कंपनी को क्लेम किया। इंश्योरेंस कंपनी की ओर से महिला चिकित्सक डॉ. पूर्णिमा कुमारी से संपर्क किया गया। जिसके बाद उन्हें फर्जी अस्पताल का पता चला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अस्पताल संचालक की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज -दो सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट