जिसको मारने की सुपारी दी उसी ने कराई प्रोपर्टी डीलर की हत्या

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में प्रोपर्टी डीलर ने जिस व्यक्ति को मरवाने के लिए सुपारी दी थी, उसी ने उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी। प्रोपर्टी में हिस्सेदारी को लेकर विवाद में हत्या कराई गई। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में एसएसपी अजय सिंह ने इसका खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 30 नवंबर को यमुनोत्री विहार फेस-2 चंद्रबनी में किराए के मकान में मंजेश कुमार निवासी गांजा माजरा खेड़ी हरिद्वार की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश

मंजेश रात सचिन निवासी भगवानपुर हरिद्वार और अर्जुन निवासी बिजोली, सोनीपत हरियाणा के साथ था। घटना के बाद से दोनों फरार हो गए थे। मंजेश के भाई सचिन कुमार की तहरीर पर अर्जुन और सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन सचिन को आशारोड़ी से गिरफ्तार किया। अर्जुन की गिरफ्तारी के लिए टीमें हरियाणा भेजी। टीम ने अर्जुन को झझर कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि प्रॉपर्टी डिलिंग में मंजेश के पार्टनर संजय उर्फ फौजी निवासी झाझरा प्रेमनगर के कहने पर उन्होंने मंजेश की हत्या की। वो मंजेश के गले की चेन और अंगूठी भी ले गए थे। उन्होंने जेवरात अपने साथ अफजल मलिक निवासी बुलाकीवाला प्रेमनगर को दिए थे। पुलिस ने मंगलवार को संजय और अफजल को गिरफ्तार कर लिया। अफजल से चेन, अंगूठी बरामद हुई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष --आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119