सगाई के बाद युवती से दुष्कर्म, युवक उसके परिजन नामजद
हरिद्वार। सगाई के बाद युवती से दुष्कर्म कर निकाह से इंकार करने पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक युवती ने कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि पिछले साल जून में उसकी सगाई साहिल पुत्र छोटा के साथ हुई थी। उस वक्त उसके परिजन ने सगाई में करीब डेढ़ लाख की रकम दी थी। सगाई के बाद दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया था। उसका मंगेतर भी अक्सर उसके घर आया जाया करता था। आरोप है कि अप्रैल 2024 में रात के वक्त उसका मंगेतर उसके कमरे में आ गया। सोने के लिए वह कमरे में पहुंची तो मंगेतर को देखकर दंग रह गई। आरोप है कि उसके मंगेतर ने वहां से जाने से इंकार कर दिया। उसके धमकी दी कि उसके साथ शारीरिंग संबंध नहीं बनाने पर सगाई तोड़ दी जाएगी। उसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल