शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध-लव जेहाद का मामला-

खबर शेयर करें 👉


काशीपुर। क्षेत्र में लव जेहाद का एक मामला प्रकाश में आया है। जिसमें समुदाय विशेष के युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित किये और शादी के लिए मुकर गया। नया आवास विकास निवासी एक युवती ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उसे एक अज्ञात लड़का मिला, जिसने अपना नाम समीर बताया। दोस्ती होने पर दोनों एक दूसरे से बात करने लगे। उसके बाद शादी का झांसा देकर समीर चार साल तक उसके साथ जबरन लगातार शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा। शादी के लिए कहने पर वह टालमटोल करने लगा। शादी के लिए समीर के घर वालों से बात करने पर उसने कहा कि तुम मेरे घर नहीं आ सकती, क्यों कि वह मुस्लिम है। तुमसे प्यार करता हूं, लेकिन शादी नहीं कर सकता। युवती के मुताबिक जब उसने समीर से कहा कि तुमने तो मुझे हिन्दू बताया था। आरोप है कि इस संबंध में पुलिस से शिकायत करने को कहने पर समीर ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंटरनेट के युग में भी संचार संकट : जागेश्वर क्षेत्र के कई गांवों में बीएसएनएल और एयरटेल सेवाएं ठप -ग्रामीणों व पर्यटकों को भारी परेशानी

तहरीर में कहा गया है कि बीती 14 मई की सायं समीर युवती के घर आया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पीडि़ता ने समीर से खुद की जान माल का खतरा बताते हुए पुलिस से कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी समीर के खिलाफ धारा 376, 323, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119