अजीबोगरीब मामला- दो महिलाओं ने एक युवक को बताया अपना पति-

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। एक युवक पर अपना हक जता रहीं दो शादीशुदा महिलाएं सोमवार को गोवर्धनपुर चौकी पहुंची और वहीं भिड़ गईं। पुलिस ने उन्हें अलग-अलग कर उनकी बात सुनी। बाद में पुलिस ने दोनों के पति बुलाए और महिलाओं को उनके साथ भेजा। सोमवार को खानपुर थाने की गोवर्धनपुर चौकी में एक अजीब मामला आया। पहले एक शादीशुदा महिला चौकी में पहुंची और पुलिस से शिकायत की कि गांव की एक अन्य महिला ने जादू टोना कर उसके पति को अपने वश में कर रखा है। जिसकी वजह से उसका पति अपनी पत्नी के बजाए उसी महिला के घर पर ज्यादा समय गुजरता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

चौकी पुलिस अभी पहली महिला की बात सुन ही रही थी कि गांव की दूसरी महिला भी चौकी पहुंच गई, जिस पर पहली महिला पर पति को अपने वश में कर रखने का आरोप लगा रही थी। पुलिस ने दूसरी महिला से पूछताछ की तो उसका कहना था कि पहली महिला का पति उससे प्यार करता है। उसने पत्नी से तलाक लेकर उसी से शादी करने का वादा भी कर रखा है। एक युवक पर दो महिलाओं के दावे से चौकी के पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

पुलिस ने दोनों महिलाओं के पतियों से अलग-अलग बात कराई। बाद में दोनों महिलाएं एक-दूसरे के परिवार में दखल न देने का वादा करके अपने पति के साथ रवाना हो गई। चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर महिलाएं चौकी आई थी। आपसी बातचीत के बाद विवाद खत्म हो गया है और दोनों महिलाएं अपने पति के साथ घर चली गई हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119