पुलिस ने किए अवैध 120 लीसे के टिन बरामद-

खबर शेयर करें 👉

Shivendra Goswami

अल्मोड़ा।01 मार्च । एसआई राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में एसओेजी टीम के साथ पातलीबगड़ तिराहे के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 01 सीए 0062 के चालक महेश कुमार पुत्र कैलाश राम निवासी ग्राम कनालबूगा पो पातलीबगड़ सोमेश्वर के कब्जे से 120 टिन अवैध लीसा बरामद किया गया। जिसकी कीमत डेढ़ लाख रूपये ऑकी गई हैं। वही पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन ओशीन जोशी ने बताया कि अवैध तस्करी करने वालों पर लगातार सतर्क नज़र रखते हुए वाहनों की चैकिंग की जा रही हैं।

इसी दौरान मंगलवार को एसओजी एवं सोमेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध लीसा बरामद किया है, चालक पूछताछ में लीसे के सम्बन्ध में वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। पूछताछ किये जाने पर चालक ने बताया कि वह गैराड़ के जंगल से लीसा ला रहा था, तथा बेचने के लिए हल्द्वानी जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा चालक को गिरफ्तार करते हुए बरामदा लीसे को व वाहन को कब्जे में लेकर थाना सोमेश्वर में वन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी थाना सोमेश्वर एसआई राजेन्द्र कुमार, आरक्षी सूरज सिंह, संदीप सिंह, दीपक खनका, दिनेश नगरकोटी, व राजेश भट्ट शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119