डेढ़ लाख के गांजे के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 01 मार्च । जिले में पुलिस का नशे के खिलाफ चैंकिग अभियान जारी हैं। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा युवाओं को नशे से बचाने हेतु चलाए जा रहे अभियान यूथ अगेंस्ट ड्रग्स के अंतर्गत थाना भतरौजखान के एसआई विनोद घई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोहान बैरियर पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 12 पीए 0042 सवारी बस में बैठे दो व्यक्तियों हरेंद्र सिंह पुत्र जगत सिंह व कैलाश चंद्र नोगई पुत्र दिनेश चंद्र निवासी ग्राम कलकोरिया थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल के कब्जे से 02 बैग से कुल 09.90 किलो गांजा बरामद किया गया।
जिसकी कीमत डेढ़ लाख रूपये ऑकी गई हैं। पुलिस ने दोनो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में एनडीपीएस ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गयी। थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि अभियुक्त गांजा पौड़ी गढ़वाल के देहात से खरीदकर रामनगर बेचने के लिए ला रहे थे। विक्रेता एवं खरीददार की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई विनोद घई, आरक्षी दीप कुमार, एचसीपी दिगम्बर प्रसाद शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध