उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू : सीएम धामी  -बेटी की शादी को मिलेंगे 50 हजार रुपये

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा। नियमितीकरण की प्रक्रिया का खाका तय करके जल्द नियमावली जारी कर दी जाएगी। शनिवार को कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री की अनुमति से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अब से भी उपनल कर्मचारियों की बेटी के विवाह में सहयोग के रूप में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप

प्रदेश सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की घोषणा की थी। अपनी वर्षों पुरानी मांग पर कार्रवाई से खुश उपनल कर्मचारियों ने आज मुख्यमंत्री और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के सम्मान के लिए समारोह का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभिनंदन और सम्मान की असली हकदार प्रदेश की सवा करोड़ जनता है, जिसने हर पांच साल में सरकार बदलने की परिपाटी को तोड़ते हुए उन्हें दोबारा सेवा का मौका दिया।राज्य सरकार एक ठोस और प्रभावी नीति बनाकर जल्द ही उपनल के कर्मचारियों को नियमित करने का कार्य प्रारंभ करेगी। इसे चरणबद्ध तरीके से तय समय सीमा के अंदर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि विभिन्न धरना-प्रदर्शन के दौरान उपनल कर्मियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने के लिए उनकी भी समीक्षा की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-विषाक्त पदार्थ गटकने वाले व्यक्ति की 12 दिन बाद मौत


उपनल कर्मियों के पक्ष में हर संभव फैसला लेंगे: जोशी
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जब कप्तान अच्छा होता है तब पूरी टीम अच्छा प्रदर्शन करती है। राज्य सरकार ने उपनल कर्मचारियों के पक्ष में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। पहले उपनल कर्मचारियों के मृत्य होने पर उनके परिजनों को 15 हजार की राशि दी जाती थी जिसे अब बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार किया गया है। उन्होंने कहा अब किसी भी उपनल कर्मचारी की बेटी की शादी में उपनल की ओर से 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। उमुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों के पक्ष में हर संभव फैसला लेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119