सैलानी दम्पत्ति ने भक्तिधाम आश्रम के पुजारी के धोखाधड़ी कर 1.20 लाख उड़ाए
भीमताल। नौकुचियाताल साथ हैदराबाद के दम्पत्ति सैलानी ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से 1.20 लाख निकाल लिए। फोन पे पर बैलेंस चैक करने पर मिली जानकारी के बाद पुजारी को होश उड़ गए। उसने इसकी सूचना थाने में दी है। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुजारी जगदीश पांडे ने बताया कि 15 वह 16 अप्रैल को विनय बाबू व उनकी पत्नी काव्या भक्तिधाम आश्रम पहुंचे। सैलानी ने उनसे फोन पे वो यूनो एप का प्रयोग करने की बात कही और इस सुविधा के बाद लेनदेन के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने उनके मोबाइल पर दोनों एप को डाउनलोड किया। सैलानी के झांसे में आकर उन्होंने अपनी गोपनीय जानकारी उन्हें दे दी। जिसके बाद सैलानी ने उनके स्टेट बैंक नैनीताल के बचत खाते से 1.20 लाख उड़ा दिए। साथ ही उन्होंने मोबाइल में आये मैसेज को भी डिलीट कर दिया।
इसकी जानकारी उन्हें 16 अप्रैल की रात नौ बजे लगी। जब उन्होंने फोन पे के माध्यम से बेलैंस चैक किया तो तब उन्हें पता चला। एसओ ने बताया कि जिस गेस्ट हाउस में दम्पत्ति सैलानी ठहरे थे, वहां उनकी आईडी के अनुसार वह हैदराबाद निवासी हैं। बताया पुजारी किसी केयर टेकर के रूप में गेस्ट हाउस संचालन भी करते हैं। एसओ ने नगर के लोगों समेत होटल, गेस्ट संचालकों से किसी को भी गूगल पे, एटीएम नंबर की जानकारी न देने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम