स्कूल गई छात्रा लापता, गुमशुदगी दर्ज
काशीपुर। स्कूल गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। दादा की तहरीर पर पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज की है।
गांव फसियापुरा दढ़ियाल रोड निवासी हरगुलाल गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पौत्री शनिवार को रोज की भांति अलीगंज रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ने गई थी जो वापस नहीं लौटी। स्कूल में जानकारी लेने पर पता चला कि सभी बच्चों की छुट्टी दोपहर साढ़े बारह बजे हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप