एसडीएम ने पेयजल कनेक्शनों का किया समाधान, सुनखोला के सात परिवार पेयजल के कनेक्शन से थे वंचित

खबर शेयर करें 👉

कविता रावल

गंगोलीहाट। वर्ष 2003 से ग्राम सुनखोला के 07 परिवार पेयजल के कनेक्शन से वंचित थे जिसका कनेक्शन को लेकर खतीगांव के निवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा था जिस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट द्वारा सम्बन्धित विभाग व पुलिस प्रशासन के साथ खुली बैठक रखकर समस्या का समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

जिसके अनुपालन में प्रभारी थानाध्यक्ष श्री प्रकाश चन्द्र पाण्डे द्वारा सम्बन्धित विभाग के साथ मौके पर जाकर मौजूद ग्रामवासियों को समझाया बुझाया गया एवं अथक प्रयास के बाद पेयजल लाईन को जुड़वाया गया। जिसकी ग्राम खतीगांव निवासियों ने प्रशंसा की है ।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119