गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत
अल्मोड़ा । दन्या में एक पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरा इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार की सुबह सामान से लदी एक पिकअप गाड़ी हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी।
इस दौरान ओखलगाड़ा के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पिकअप में बैठे दो लोग गंभीर घायल हो गए। वाहन खाई में गिरा देख स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डाल रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इस दौरान अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान वाहन चालक होशियार सिंह पाल निवासी बगड़ीहाट जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। जबकि घायल का नाम परिचालक अशोक कुमार निवासी बगड़ीहाट जिला पिथौरागढ़ बताया जा रहा है। घायल की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा
उत्तराखंड…अंकिता भंडारी हत्याकांड : दोषियों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत -10 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे