बोरे में बंद महिला के शव मिलने से हड़कंप-

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। नाले में बोरे में बंद महिला के शव मिलने से हरिद्वार में सनसनी मची हुई है।

दरअसल पूरा मामला सिडकुल थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी का है। जहाँ नाले से एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। जानकारी के मुताबिक रामनगर कॉलोनी के नाले में पानी जमा हो जाने के बाद जब स्थानीय लोगों की और से नाले की सफाई की जा रही थी। तो नाले में एक प्लास्टिक का बोरा दिखाई दिया ऐसे में जब प्लास्टिक के बोरे को नाले से बाहर निकाल कर देखा गया तो उसमे एक महिला का शव देख कर लोगो के होश उड़ गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बेटी बनी ढाल --घर में घुसे गुलदार पर कंबल डाल बचाई पिता की जान

इस दौरान मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। जिसके बाद सूचना पर पहुँची सिडकुल पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालाकि महिला कौन है इसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। वहीँ मौके पर पहुँची सिडकुल थाने पुलिस के आला अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दे दी गयी है। साथ ही पुलिस की और से जानकारी जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119