सीएम ममोरियल स्कूल अल्मोड़ा की छात्रा साक्षी ने लोक नृत्य में बिखेरा जलवा

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। सीएम ममोरियल स्कूल अल्मोड़ा में कक्षा आठ में पढने वाली साक्षी नेगी से अपनी पढ़ाई के साथ-साथ लोकनृत्य व लोककला को महत्व दिया है। साक्षी पांच वर्ष की उम्र से ही पढ़ाई के साथ गाना व डांस में बड़ी दिलचस्पी रखती है। अच्छी पढ़ाई के साथ वह हमेशा अल्मोड़ा में हर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया करती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी
कुमाऊनी लोक नृत्य करती साक्षी नेगी

साक्षी के नाना प्रताप सिंह नेगी समाजिक कार्यकर्ता /रीठागाडी संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने बताया कि उनकी नातिनी अल्मोड़ा के हर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अपने पैतृक गांव अगेरा ग्राम सभा खाकरी में शादी विवाह व अन्य उत्सवों में हमेशा अपनी लोकनृत्य को प्रस्तुत करती हैं। कक्षा आठ में पढने वाली छात्रा बिना ट्रेनिंग के लोकनृत्य में अब्बल है। प्रताप सिंह नेगी अपनी नातिनी की लोकनृत्य के लिए हमेशा प्रेरित करते रहते हैं। उन्होंने छात्र छात्राओं से पढ़ाई के साथ उतराखड की लोक संस्कृति व रीति-रिवाज परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119