खाद्य विभाग की टीम ने गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ करते हुए एक को पकड़ा, दूसरा फरार
हल्द्वानी। खाद्य विभाग की टीम ने गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। खाद्य एवं पूर्ति विभाग को भैंसों वाली गली पास लाइन नंबर तीन वनभूलपुरा में अवैध रिफिलिंग की शिकायत मिली थी। टीम ने मौके पर छापा मारा और एक व्यक्ति को टैंपो में रिफिलिंग करते हुए दबोच लिया गया, जबकि टैंपो चालक मौका देखकर भाग निकला।
टीम ने मौके से इंडेन गैस सिलेंडर के अलावा रिफिलिंग उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, हैंडपंप, दो पाइप जब्त किए है। पकड़ा गया आरोपी जियाउर रहमान पुत्र नसीरउद्दीन के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम में पूर्ति निरीक्षक अरुण खुल्बे, पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी के अलावा एसआई वीरेंद्र चंद व पुलिस कर्मी शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग