बेलक गांव में छाया गुलदार का आतंक, दो दिनों के भीतर छह बकरियों को बनाया निवाला
गणेश पाण्डेय, दन्यां
विकास खंड धौलादेवी क्षेत्र में गुलदार का आतंक जारी है. दन्यां से तीन किमी दूर बेलक गाँव में पिछले दो दिनों में 6 बकरियां गुलदार द्वारा मारी गई हैं.
ग्राम प्रधान प्रकाश आर्य ने बताया कि गत सायं बेलक निवासी शंकर राम पुत्र गोधन राम की 3 बकरियों को गुलदार ने उस समय मार दिया जब वे पास के ही जंगल में चर रही थी. एक दिन पूर्व गाँव के ही अमर सिंह पुत्र किशन सिंह की तीन बकरियों को भी गुलदार ने इसी जंगल में मार दिया था. एक माह पहले अमर राम की दो बकरियों को गुलदार मार चुका था. जिसकी सूचना विभाग को दे दी थी कोई कार्यवाही नहीं हुई.
प्रभावित पशु पालकों को मुआवजा शीघ्र दिलाने की मांग प्रधान प्रकाश आर्य ने की है. दो माह पूर्व नैनी क्षेत्र में क्वेराली निवासी रमेश सिंह के इकलौते 11 वर्षीय बालक आरव को गुलदार आंगन से उठा ले गया था. बेलक गाँव में दो दिन में 6 बकरियों को गुलदार द्वारा मार दिए जाने से समूचे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है.
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध