चोरों ने मंडी चौकी क्षेत्र से घर के बाहर खड़े डंपर से चुराया बैटरा-
हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र में अज्ञात चोर घर के बाहर खड़े ट्रक से बैटरा चोरी कर चंपत हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में हरिपुर पूर्णानंद तीनपानी निवासी मनोज तिवारी ने कहा है कि उसने अपना ट्रक संख्या यूके 04सीबी-5836 बीती शाम घर के बाहर खड़ा किया था।
देर रात आहट होने पर वह घर से बाहर निकला तो देखा कि दो चोर ट्रक से बैटरा चोरी कर रहे हैं। इस पर उसने शोर मचा दिया। यह देख चोर बाइक संख्या यूके 04एन-9714 में बैटरा रख कर फरार हो गए। पीडि़त ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…ननदोई पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म का आरोप -ससुरालियों पर मारपीट का मुकदमा