विवाद को लेकर डंपर से कुचलकर दो भाइयों समेत पांच लोगों की हत्या
राजस्थान के झालावाड़ जिले में पगारिया इलाके में किसी विवाद को लेकर कथित तौर पर डंपर से कुचलकर दो भाइयों समेत पांच लोगों की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कथित घटना शनिवार देर रात हुई और मामले के दो आरोपी अपराध को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
पीड़ितों की पहचान बिन्नायगा फांटा गांव के रहने वाले भरत सिंह (22) धीरज सिंह (20), तूफान सिंह (33), गोवर्धन सिंह (28) और बालू सिंह (20) के रूप में की गई है। भरत और धीरज भाई हैं।
पगारिया के थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि विवाद का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…पांच लाख की सुपारी देकर पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश -पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक
उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार