साइबर ठगी का शिकार हुई महिला-

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। टनकपुर में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर ठगों ने महिला को झांसे में लेकर ऑनलाइन तरीके से आठ हजार रूपये उड़ा लिए। पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। साइबर सेल की रेनू खत्री ने बताया कि बीते दिनों वार्ड नं तीन निवासी साजिया को उसके मोबाइल पर लॉटरी लगने का एक अज्ञात नंबर से कॉल आया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी

ठग ने कॉल के माध्यम से महिला से खाते की गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। जिसके बाद उसके खाते से दो किश्तों में आठ हजार रूपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने के बाद महिला ने शिकायती पत्र कोतवाली की सााइबर टीम को सौंपा हैं। साइबर सेल महिला से हुई ठगी की जांच में जुट गई है। बार बार जागरूक करने के बाद भी जिले में साइबर अपराधी पैठ बनाने में कामयाब हो रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119