पाताल भुवनेश्वर में लगा विशाल मेला, सुबह चार बजे से भक्तों ने किए गुफा के दर्शन
कविता रावल
विश्व प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को प्रातः काल से ही भक्तों की भारी भीड़ लगी रही । पाताल भुवनेश्वर गुफा के बाहर भक्तों की तीन तीन लाइने लगी रही और मंदिर के पुजारियों ने बारी बारी से सभी भक्तों को भोले शंकर के दर्शन कराएं ।

वही भक्तों ने विधि विधान से भगवान शंकर की पूजा अर्चना की। इससे पहले प्रातः काल 4 बजे मंदिर के मुख्य पुजारी नीलम भंडारी ने पूर्ण विधि विधान से भोलेनाथ की पूजा अर्चना की । वही दोपहर 12 बजे से पाताल भुवनेश्वर के मुख्य बाजार में बाहर से पहुंचे व्यापारियों की मेले में उमड़ी भीड़ को देखकर चेहरे खिले और मेले में पहुंचे लोगों ने जमकर खरीदारी की । इधर देर सायं वृद्ध भुवनेश्वर से मुख्य गुफा तक भोले शंकर की बारात निकाली गई जिसमें भक्तों ने भजन कीर्तन करते हुए शिव बारात को भक्तिमय बना दिया ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल